धौलपुर. सोमवार को जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में नीति आयोग के द्वारा प्रथम फेज के  चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया.। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा चिकित्सा,शिक्षा एवं पशुपालन एवं अन्य विभाग हेतु बजट का आवंटन किया गया था.. 

जिसके माध्यम से बिजली,पानी सड़क एवं अन्य चल रहे कार्यों  की समीक्षा की... विभिन्न योजनाओं में खर्च की गई राशि के बारे में जाना और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के चल रहे कार्यों की समीक्षा की.. 

 99 विद्यालयों से 55 विद्यालयों का पीने के पानी के हेंडपम्प का कार्य पूर्ण किया जा चुका है.. शेष 28 विद्यालयों में टेंडर प्रक्रिया जारी है..शेष कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए.. एस्प्रेशनल कार्यों को वरीयता से पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाए.. उन्होंने वर्क ऑर्डर जारी किए गए कार्यों को भी जल्दपूर्ण करवाये जाने के निर्देश दिये.. उन्होंने  एस्प्रेशनल कार्यों के अंतर्गत पूर्व में जितने काम किये गए है उनकी जांच हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिये... 


 उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि  इंदिरा रसोई निहालगंज थाने के पास के आश्रय स्थल पर बिना अनुमति के किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया जाए..इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद गोयल,उप निदेशक कृषि विस्तार बीडी शर्मा ,अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीना,उप निदेशक आईसीडीएस भूपेश गर्ग,नगर परिषद आयुक्त शौरभ जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.