जालोर. शहर के कलेक्ट्रेट के सामने शिक्षण संस्थान की भूमि पर अनाधिकृत रूप से बेचे जा रहे आवासीय भूखंड के खिलाफ कारवाई नही होने से नाराज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सडक पर उतर आए हैं.. पदाधिकारियों ने 1 मार्च से अनिशिचत कालीन जन आंदोलन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश सुंदेशा ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट के सामने शिक्षण संस्थान को रियासतकालीन पट्टा जारी किया हुआ है.. जिस पर शिक्षण संस्थान की बजाय 1976 से अनाधिकृत रूप से आवासीय कालोनी बनाई जाकर भूखंड बेचे जा रहे है... उक्त भूमि पर शिक्षण गतिविधियों की मांग को लेकर एनसीपी पार्टी की और से पिछले 2 वर्षों से जिला प्रशासन और सुगम पोर्टल पर अवगत करवाने के बावजूद भी रसूखदार लोगों के सामने कोई प्रभावी कार्यवाही नही की जा रही है..
जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों की नाकामियों के चलते जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर भी नगर परिषद की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर चार दीवारी बनाई गई है... जिस सम्बंधित जांच को लेकर जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लग रहे है....राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के पारदर्शी एंव जवाबदेही सरकार स्लोगन के विरोध में जिला प्रशासन पर मिलीभगत के चलते कार्यवाही नही होने पर 1 मार्च से जालोर की जनता की आवाज को बुलंद करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन की कारगुजारी को उजागर किया जायेगा..


0 टिप्पणियाँ