झुंझुनू मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पूरी सरकार एक्शन में। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू जिले के प्रभारी मंत्री और चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग को पीड़ित बच्चे की देखभाल का जिम्मा सौंपा प्रभारी मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ऑपरेशन के सफल होने तक जेके लोन अस्पताल में डटे रहे। पीड़ित बच्ची के परिवारजनों के जयपुर में रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री कार्यालय करवा रहा है।
इस से पहले जिला प्रशासन ने महज 6 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला कलेक्टर उमर दीन खान ने पीड़िता के परिवारजनों से मिल कर ढाढस बंधाया। जिला महिला सहायता समिति की तरफ से 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी और आरोपी को जल्द से जल्द सज़ा दिलवाने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही शनिवार को छुट्टी के दिन भी कोषागार खुलवाकर जिला विधिक सहायता समिति की तरफ से भी 5 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई जिसमें से 250000 तुरंत पीड़िता के परिवारजनों को दिए गए।


0 टिप्पणियाँ