बूंदी। जिले में अंग्रिम पंक्ति के कार्मिकों के टीकाकरण के तहत बुधवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में स्थित वेक्सीनेशन सेंटर में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने वेक्सीन लगवाई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महामारी की गंभीरता को समझते हुए टीकाकरण को भी सभी को गंभीरता से लेना चाहिए और वैक्सीनेशन अवश्य कराना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल ने भी वेक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोरोना वेक्सीन लगवाई।
बूंदी जिले में 95. 5 8 फीसदी पुलिस कार्मिकों को मिला कोविड-19 सुरक्षा कवच।
जिले के पुलिस तंत्र के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन मंगलवार को किया गया। इसमें 95.58 प्रतिशत पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने टीका लगवाया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पंजीकरण के अनुसार 1176 पुलिस कार्मिकों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था जिनमें से 1124 ने मंगलवार को टीकाकरण करवाया। प्रथम व द्वितीय चरण के विभिन्न विभागों के शेष कार्मिकों का टीकाकरण बुधवार को पंचायत राज कार्मिकों के साथ किया जा सकेगा। इसके बाद 11 फरवरी को शेष रहे हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ