जयपुर. जयपुर मे बुधवार को दी डिस्टि्रक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन,जयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं चुनाव टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास एवं विशिष्ट अतिथि एमएलए रफीक खान, महापौर मुनेश गुर्जर तथा समाजसेवी आशुसिह सुरपुरा रहे..
कार्यक्रम मे मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास ने डिस्टि्रक्ट बार को विकास के लिए एमएलए कोटे से 15 लाख रुपये, रफीक खान ने एमएलए कोट से 10 लाख रुपये एवं आशुसिह सुरपुरा ने एक लाख रुपये वकीलों के कल्याण के लिए देने की घोषणा की..
बार के अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा एवं महासचिव गजराज सिह राजावत ने बताया कि समारोह में सरकार से अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट लागू करवाने, आवासीय समस्या दूर करने, युवा अधिवक्ताओं को स्टाईफंड दिए जाने की मांग रखी गई.. जिसे जनप्रतिनिधियों ने राजस्थान सरकार की बैठक में रखे जाने की बात कही..


0 टिप्पणियाँ