जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में महिला अधिवक्ता एवं महिला कर्मचारियों की सुविधा के लिए 24 फरवरी को सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन का उदघाटन किया गया। बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सारिका चौधरी ने बताया कि उपरोक्त मशीन यूनिचाम कंपनी ने नि:शुल्क उपलब्ध कराई है। 


मशीन लगाने के लिए हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को न्यू बिल्डिंग में भू-तल पर अनुमति प्रदान की हैं। सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन को हाईकोर्ट प्रशासन एवं हाईकोर्ट बार एसोसियेशन संचालित रख्ोंगे। 

बुधवार को उदघाटन समारोह के साथ ही मशीन प्रारम्भ हो गई। कार्यक्रम में कंपनी की सीएसआर एग्जीक्यूटिव नित्या चौधरी एवं अन्य अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।