बारां-हंसपाल यादव।
विप्र फाउंडेशन द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर डांडिया महोत्सव जानकी फोर्ट गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें ढोल नगाड़ा की मस्ती के साथ बढ़-चढ़कर आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।युवा-युवतियां, महिला-पुरूष रंग-बिरंगे परिधानों में सजे डांडिया के साथ भक्ति व उमंग से सराबोर थे। इसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि समाज को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्यों को लेकर यह आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेरणा तिवारी व महामंत्री रेखा व्यास के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ मंडल की सदस्य द्वारा आकर्षक ड्रेस कोड में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर किया व आकर्षक पुरस्कार रखे गए। संरक्षक नीना मिश्रा व सीमा शर्मा ने बताया कि बेस्ट डांडिया क्वीन गरिमा शर्मा व स्वाति,  बेस्ट ड्रेस प्रतीक्षा व वंदना शर्मा, बेस्ट कपल नीता व टोनिया शर्मा, बेस्ट सीनियर कपल सतीश शर्मा व भगवती शर्मा, बेस्ट डांडिया चिल्ड्रन  राजश्री, पीहू, शुभ, सनाया व लाभ विजेता रहे। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, बृजेश गौतम व जगदीश शर्मा द्वारा कार्यक्रम के अतिथि गिर्राज शर्मा, कुश कुमार मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र तिवारी, मधु शर्मा, धीरज तिवारी, शरद शर्मा, हरिशंकर शर्मा, निशांत तिवारी, शिव शर्मा व आलोक दाधीच माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफल एंकर नीति शर्मा व निर्णायक मंडल में चित्रक पतिरा, सीमा अग्रवाल व जिग्ना पतीरा थी।