आनंदीराम खटीक

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। आरएलपी ने देर रात कपासन, आसींद, खाजुवाला, लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम सीट पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है। साथ ही दो मंत्रियों की सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

कपासन से आनंदीराम खटीक, आसींद से धनराज गुर्जर, खाजुवाला से जयप्रकाश बांगड़वा, लूणकरणसर से शिवदान मेघवाल, बीकानेर पूर्व से एडवोकेट मनोज विश्नोई और बीकानेर पश्चिम सीट से मजीद खोखर को टिकट दिया है।

                                                                       धनराज गुर्जर

                                                              

कांग्रेस से टिकट कटा तो आनंदीराम को कपासन से टिकट

कपासन से उम्मीदवार बनाए गए आनंदीराम खटीक पिछले बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार कांग्रेस ने कपास ने आनंदीराम का टिकट काटकर शंकरलाल बैरवा को दे दिया है। आनंदीराम खटीक और धनराज गुर्जर गुरुवार रात को ही आरएलपी में शामिल हुए थे। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें टिकट मिल गए।

मंत्री गोविंद मेघवाल, बीडी कल्ला की सीटों पर उतारे उम्मीदवार

आरएलपी ने मंत्री गोविंद मेघवाल की सीट खाजुवाला और बीडी कल्ला की सीट बीकानेर पश्चिम पर उम्मीदवार उतारे हैं। गोविंद मेघवाल की सीट खाजुवाला से उनके सामने आरएलपी ने जयप्रकाश बांगड़वा और बीडी कल्ला की सीट बीकानेर पश्चिम पर मजीद खोखर को उतारा है।