डीग ब्यूरो रिपोर्ट। 

डीग जिले के पहाड़ी कस्बे के रहने वाले सीनियर IAS हीरालाल सामरिया को भारत का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पड़ौसी ओमप्रकाश बुंदेला ने बताया कि हीरालाल सामरिया का जन्म 1961 में पहाड़ी में ही हुआ था। उनके पिता नत्थी लाल सामरिया राजस्थान पुलिस में RPS थे। इसलिए उनकी नौकरी ज्यादातर बाहर रही। हीरालाल ने भी अपनी शिक्षा बाहर से प्राप्त की, ही​​​रालाल के पिता नत्थी लाल सामरिया एडिशनल एसपी से रिटायर हुए। साल 2000 में वे नगर पंचायत समिति से डायरेक्टर का चुनाव लड़े, और जीत गए। 3 साल पहले नत्थीलाल सामरिया का स्वर्गवास हो गया। हीरालाल सामरिया का परिवार उनके साथ ही रहता है। उनका बेटा पीयूष सामरिया राजस्थान में IAS है। एक बेटी है वह डॉक्टर है।

ओमप्रकाश बुंदेला ने बताया कि, आज भी पहाड़ी कस्बे में हीरालाल सामरिया का घर और खेत है। 8 महीने पहले उनके परिवार में एक शादी थी जिसमें हीरालाल आये थे। 1985 के बैच में वे IAS बने। पहाड़ी के आसपास के इलाकों में उन्हें सभी लोग जानते हैं। हीरालाल को भारत का मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। हीरालाल सामरिया​​​​​​​ ने पहाड़ी इलाके का नाम रोशन किया है।