जयपुर - नाज़िम हसन।   

CM अशोक गहलोत ने गुरुवार रात जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर कांग्रेस कैंडिडेट आरआर तिवाड़ी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर लोगों से मिलते मिलते CM गहलोत ने अचानक एक सभा में AAP उम्मीदवार पप्पू कुरैशी को कांग्रेस कैंडिडेट के समर्थन में चुनावी रेस से हटवाने की घोषणा की।  इस मौके पर मंत्री महेश जोशी, खादी बोर्ड के चेयरमैन और हवा महल से पूर्व में जीते ब्रिज किशोर शर्मा, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान और शहर कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।  

CM ने अपनी तक़रीर में लोगों को तालीम पर जोर देने को कहा।  वे बोले कि जो कौम तालीम ज्यादा हासिल करेगी वही आगे बढ़ेगी।  उनकी सरकार द्वारा ैंगिश मीडियम स्कूलों के बारे में बताते हुए कहा कि जब वे बचपन में पढ़ते थे  तब सोचते थे कि इंग्लिश क्या काम आएगी लेकिन अब उन्हें महसूस होता है कि इंग्लिश जरूरी है। बोले - हमने 6 लाख बच्चों को इंग्लिश स्कूल में दाखिला दिया है, अब तो लाटरी खोलनी पड़ती है। कहा - अब हम तालीम के लिए एक काम और करने जा रहे है, इंटरनेट का का जमाना है तो हमने सोचा है 12वीं क्लास के बाद जो बच्चा फर्स्ट ईयर में जायेगा उसे लैपटॉप या टैबलेट पढ़ाई करने के लिए मुफ्त दिया जाएगा। 

भाजपा के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए CM गहलोत ने कहा कि भाजपा ने हमारी योजनाओं में ही लीपा पोती करके अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जो हम योजनाएं दे चुके है या हमने जो घोषणा की है वही उनके संकल्प पत्र में दिखाई दे रहीं हैं।  लगता है उन्होनें बिना होमवर्क घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गहलोत ने उनके सामाजिक सुरक्षा एजेंडे पर भी अपनी बात रखी। गहलोत ने कहा बड़ी उम्र के लोगों के लिए उनके परिवार के पालन पोषण के लिए सरकार को सामाजिक सुरक्षा का पैसा मिलना चाहिए। मोदी सरकार को इसके लिए कानून लाना चाहिए वैसे ही जैसे डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी फूड सिक्योरिटी कानून लाए थे।  

गहलोत के इस दौरे के बाद ना केवल कांग्रेस कैंडिडेट के प्रचार को गति मिली है बल्कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता अब मैदान में ही नहीं उतरे थे वे नहीं अब मोर्चे पर नजर आने लगे हैं।