जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

जयपुर में घर में घुसकर 2 बच्चों और उनकी मां की गला रेत कर हत्या करने वाला पड़ोसी ही निकला। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल और अन्य सामान घर पर ही छोड़ा और फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग जगहों के लिए रवाना की गई है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने देर रात तक मृतका के देवर और कुछ अन्य युवकों से पूछताछ की।

हत्यारे ने कुछ दिन पहले खरीदा था चाकू और अन्य सामान
जानकारी के अनुसार मृतका सुमन का पति लक्ष्मण सिंह बिष्ट नारियल पानी बेचने का काम करता है। उसकी अपने पड़ोसी शिव प्रताप से कुछ दिनों नाली के पानी और गाड़ी की पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से शिव प्रताप लक्ष्मण सिंह और उसकी पत्नी सुमन से बात नहीं करता था। उसने काफी समय से हत्या की प्लानिंग बना रखी थी।

हत्या करने से कुछ दिन पहले से शिव प्रताप ने नए कपड़े, रूमाल, मफलर, कमीज और हत्या करने लिए चाकू खरीदा था। उसने चाकू खरीदने से पहले दुकानदार से कहा था कि उसे ऐसा चाकू चाहिए, जिससे मांस काटा जा सके। आरोपी के इस तरह से चाकू की डिमांड करने पर दुकानदार को उसका चेहरा याद रह गया। जब पुलिस इलाके में लोगों से पूछताछ कर रही थी तो दुकानदार ने पुलिस को दुकान की सीसीटीवी फुटेज दी है, जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने जब फोटो और वीडियो लक्ष्मण को दिखाए तो उसने शिव प्रताप की पहचान कर ली।

लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि शिव प्रताप उसके घर के सामने रहता है। इस पर पुलिस ने आरोपी के घर और अन्य जगहों पर दबिश देना शुरू किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस की कुछ टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और हत्यारे के परिजनों से भी निरंतर संपर्क में हैं।

बच्चे उठे तो पहचान होने के डर से उनको भी मार डाला
पुलिस ने FSL की मदद से मौका स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। वहां से मिले सबूतों के अनुसार आरोपी शिव प्रताप सुमन की हत्या करने के लिए घर में घुसा था, तब वह अपने बेटों के साथ सो रही थे। आरोपी ने पहले कमरे का गेट बंद किया और चाकू से सुमन का गला रेतने के साथ ही उसके शरीर पर कई बार वार किए। इस दौरान सुमन ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बहने से ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई।

सुमन की हत्या के दौरान उसके दोनों बेटे उठ गए। आरोपी ने पहचान होने के डर से दोनों बच्चों को भी चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी को डर था कि दोनों बच्चे उसके बारे में पुलिस को बता देंगे। आरोपी सुमन और दोनों बच्चों का मर्डर करने के बाद कमरे से निकल रहा था, तभी सुमन की ननद नेहा ने कमरे का गेट खटखटाया। आरोपी ने गेट खोला और नेहा को धक्का देकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने दो राउंड फायरिंग भी की।

आरोपी कोई काम नहीं करता, कॉलोनी में घूमता रहता था
शिव प्रताप (25) सुमन के घर के सामने ही अपने परिवार के साथ रहता था। वह कोई भी काम नहीं करता था और कॉलोनी में ही घूमता रहता था। सुमन और शिव प्रताप के परिवार के बीच नाली के पानी की निकासी और गाड़ी की पार्किंग को लेकर कई बार झगड़ा होता था। पुलिस ने शिव प्रताप के परिवार वालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

वारदात का बैकग्राउंड 

जयपुर में युवक ने घर में घुसकर 2 बच्चों और उनकी मां की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार किए। तीनों की बॉडी पर दर्जनों घाव के निशान हैं। घटना मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले की है।

बदमाश ने महिला और उसके 2 बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला का पति घर पर नहीं था।
बदमाश ने महिला और उसके 2 बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला का पति घर पर नहीं था।

सीसीटीवी में भागता हुआ दिख रहा है आरोपी
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के लक्ष्मण सिंह बिष्ट झालाना में खुद का मकान बनाकर रह रहे हैं और यहां अपेक्स सर्किल के पास नारियल पानी का ठेला लगाते हैं। अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर उनकी पत्नी सुमन (23), बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मालवीय नगर थाने की सीआई पूनम चौधरी मौके पर पहुंचीं। FSL टीम को भी बुलाया गया। बदमाश की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक भागते हुए नजर आया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौके पर बुलाया और घर का बारीकी से मुआयना किया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौके पर बुलाया और घर का बारीकी से मुआयना किया।

ननद और सास भी घर पर थीं
पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली है। आरोपी ने 2 राउंड फायर किए थे। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस को मौके से दो खोल (कारतूस के खोखे) मिले हैं। इसकी जांच अब FSL की टीम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में मिले फोटो को सर्कुलेट कर दिया गया है।

DCP ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- घटनास्थल का मुआयना किया है। वारदात करने वाला इनका कोई जानकार है। इस 3 मंजिला मकान में अलग-अलग फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। नीचे यह परिवार रहता है। आरोपी सीधा वहीं पर गया और तीनों की हत्या कर फरार हो गया।

आरोपी को ढूंढने के लिए टीमें लगा दी हैं। घटना के समय महिला की ननद और सास घर पर मौजूद थीं। पति उस वक्त घर पर नहीं था।

पुलिस को मौके पर पिस्टल भी मिली है, जिससे 2 फायर किए गए हैं।
पुलिस को मौके पर पिस्टल भी मिली है, जिससे 2 फायर किए गए हैं।

छत से कूदकर भागा आरोपी
सुमन की ननद नेहा ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच में छत पर गई थी। इस दौरान आरोपी ने दो फायर किए थे। जब वह नीचे आई तो आरोपी उसको धक्का मारकर भाग गया। उसके सिर पर चोट लग गई थी। सुमन की सास गीता ने बताया कि आरोपी छत से नीचे कूदकर भागा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतका की ननद से घटना के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि वह फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे आई तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।।
पुलिस ने मृतका की ननद से घटना के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि वह फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे आई तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।।

कॉलोनी में रहने वाले विशाल ने बताया कि आरोपी करीब 25 से 30 साल का है। उसने मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह झालाना की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर आए। इसी दौरान एक आरोपी को भागते हुए देखा।





(दैनिक भास्कर से साभार)