प्रतापगढ़ - चंचल सनाढ्य  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अपने जन्मदिन पर प्रतापगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से खास बातचीत करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया ।साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी कटघरे में खड़ा किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीपी जोशी का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोपहर में हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर से प्रतापगढ़ पहुंचे। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मैदान पर बनाए गए हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारीयों ने उनकी अगवानी की। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशी का स्वागत किया। इस दौरान मिडिया  से बातचीत करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। जिस प्रकार से ईडी और आईटी की कार्रवाई चल रही है उसे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार भी चरम पर है। जिस प्रकार से महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है और अपराध बढ़ रहे हैं उससे आमजन अपने आप को भयभीत महसूस कर रहा है ।जनता पूरी तरह से त्रस्त है मतदान के दिन जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है ।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीपी जोशी का जन्मदिन भी मनाया और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।