जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

एक तरफ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व क्षेत्रीय शक्तियों को नकारने के बाद अब शक्ति संतुलन में लगा हुआ है वहीं कांग्रेस आलाकमान बिना किसी गलतफहमी में पहले दिन से इसी कवायद में लगा हुआ था। इसीका का असर है कि सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की। पिछले 5 सालों में यह पहला मौका है, जब दोनों के बीच इस तरह की मुलाकात हुई। लोकेश शर्मा आज पायलट के सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचे। यहां दोनों के बीच करीब 1 घंटे की हुई। 

क्या वजह बताई गई मुलाकात की ?

मुलाकात के बाद लोकेश शर्मा ने कहा कि वे इस बार के चुनाव में खुद टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस के सेंट्रल वॉर रूम का को-चेयरमैन बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस वॉर रूम की कांग्रेस की रणनीति बनाने में भी अहम भूमिका रहेगी। लोकेश शर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में इनसे सलाह-मशविरा करना भी आवश्यक है।

क्या है असल वजह ?

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मैसेज लेकर सचिन पायलट के पास पहुंचे थे और इसी को लेकर दोनों के बीच वार्ता हुई हैं। अब सवाल यह है कि ऐसा क्या है जो गहलोत खुद या किसी और तरीके से पायलट तक बात नहीं पहुँचा सकते थे? गहलोत गट के खरीदी टिकट मांगने वालों का कहना है कि गहलोत साहब पिछले कुछ समय से अगर फोन पर बात करते हैं तो सिर्फ मिलने का समय देकर फोन रख देते हैं या फिर व्हाट्सप्प कॉल पर भी बहुत ही जरुरी बात करते हैं।  ऐसे में माना जा रहा है CM गहलोत ने होने विश्वश्त लोकेश शर्मा के जरिए बचे हुए टिकट बंटवारे के बारे में कोई बड़ा सन्देश भिजवाया था। जानकार लोगों का कहना है कि अगर गहलोत के इस सन्देश का जवाब पायलट सकारात्मक देते हैं तो राहुल गाँधी द्वारा दोनों के बीच करवाई गई सुलह सफल साबित हो जाएगी।    

लोकेश शर्मा ने मीडिया को दिए थे ऑडियो

दरअसल राजस्थान में साल 2020 में जब पायलट अपने विधायकों के साथ मानेसर चले गए थे। तब लोकेश शर्मा ने ही पायलट विधायकों से जुड़े ऑडियो मीडिया से साझा किए थे। इसमें कहा गया था कि पायलट समर्थित विधायकों को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व एक अन्य व्यक्ति सरकार गिराने का प्रलोभन दे रहे है। इन ऑडियो को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में शिकायत भी दर्ज करा रखी है। जिस पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में लोकेश शर्मा की याचिका लंबित हैं।

बीकानेर से दावेदारी कर रहे थे लोकेश शर्मा

विधानसभा चुनाव के लिए लोकेश शर्मा ने भी बीकानेर सीट से अपनी दावेदारी की थी और लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय रहने का प्रयास भी किया। लेकिन कांग्रेस वॉर रूम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की चलते लोकेश शर्मा का ही नहीं कसी का भी कहीं से भी चुनाव लड़ना नामुमकिन है। वॉर रूम लगभग हर दिन करीब 18 -19 घंटे सक्रीय रहेगा ऐसे में यहाँ सक्रीय योगदान देने वाला किसी पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ने जितना समय भी निकल पाए यह संभव नहीं है सो यह माना जा रहा है जब लोकेश शर्मा सचिन पायलट के पास गए थे तब उन्हें पता था कि उनको इस बार टिकट नहीं मिलेगा।