हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 

बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षक नौशाद सौलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संकल्प दिलाया।उन्होने कहा कि प्रदेश में यशश्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की घोषणाओं के साथ-साथ क्षेत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई सौगात दी हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर आपसी मतभेद और मनभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होने समस्त कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि बूथ पर हमारे कार्यकर्ता मजबूती से काम करेगे तो हमें कोई भी जीतने से नही रोक सकता। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ प्रबंधन आवश्यक है,इस पर कार्यकर्ता विशेष ध्यान दें,जनता भाजपा की केन्द्र सरकार से तंग आ चुकी है और जनता ने कांग्रेस सुशासन भी देखा है।राजस्थान की जनता ने पांच साल पहले ही भाजपा का डबल इंजन बंद करने का काम किया था और अगर हम सभी अपने बूथों को मजबूत करेगे और आमजन को गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगे तो इस बार कांग्रेस की विधानसभा व लोकसभा दोनों में जीत हासिल कर केन्द्र भी अपनी सरकार बनायेगी। राज्यमंत्री पवन गोदारा ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के सुशासन से प्रसन्न है। प्रदेश की जनता के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होने कहा कि केन्द्र की महंगाई की मार से जहां पूरा देश त्रस्त है वहीं कांग्रेस की सुशासन में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को मंहगाई से राहत मिली है।विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा ने प्रदेश की जनता को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा भी उपलब्ध करवाई है साथ ही जिले को मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, कन्या कॉलेज, फुड पार्क, 300 बैड़ का अस्पताल सहित अनेकों ऐसी सौगाते दी है जिससे हनुमानगढ़ विकसित जिलों की श्रेणी में आ चुका है।प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर आगामी 2 माह तक पार्टी के लिए दिन रात काम करने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री केसी विष्णोई,जिला प्रमुख कविता मेघवाल पीसीसी उपाध्यक्ष भरत राम मेघवाल,पीसीसी महासचिव विजेंद्र सिद्धू, पीसीसी सचिव 

मनीष मक्कासर प्रवीणा मेघवाल, संजय मेघवाल ब्लॉक अध्यक्षगण  जिनेद्रजैन, सुधीर गोदारा, हरनेक सिंह,बलवीर सिद्धु पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक गुरमीत चंदड़ा ,अश्विनी पारीक, पूर्व मंत्री के सी बिश्नोई पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बराड़ सी  डब्लू सी चेयरमैन जितेंद्र गोयल पूर्व प्रधान दया राम जाखड़ ,जयदेव भिड़ासरा , ओबीसी के गुरदीप चहल, मनमोहन सोनी,डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, विनोद गोठवाल,कृष्ण जैन, जगदीश वर्मा,कमला अठवाल,सुखचैन रमाना राजुकमार फंडा  मोहनलाल इंदलिया आदि उपस्थित रहे