बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट सिद्धि कुमारी देने के विरोध में नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका बुधवार को पैदल मार्च निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। रांका के साथ बड़ी मात्रा में उनके समर्थक नजर आए। कुछ भाजपा चेहरे भी रांका के साथ थे।

बीकानेर पूर्व से भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिद्धिकुमारी को लगातार चौथी बार उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से महावीर रांका भी टिकट की डिमांड कर रहे थे। रांका के समर्थकों ने टिकट वितरण के दिन ही अपना विरोध जताया। इसके बाद खुद उन्होंने समर्थकों के साथ रहने की बात कही। ऐसे में बुधवार को पैदल मार्च निकालने का निर्णय किया गया। शाम साढ़े चार बजे का समय दिया गया लेकिन मार्च करीब सवा पांच बजे शुरू हुआ। इस मार्च के माध्यम से रांका अपना शक्ति प्रदर्शन किया। मार्च में ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को जोड़ने के लिए पिछले तीन-चार दिन से अभियान चला रहे थे।

दैनिक भास्कर से बातचीत में रांका ने कहा कि ये रैली या जुलूस नहीं है बल्कि पैदल मार्च है। जूनागढ़ से रवाना होकर सार्दुल सर्किल होते हुए केईएम रोड से कोटगेट तक पहुंचे। इस दौरान कोटगेट पर वो कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत भी कर सकते हैं।

ये है विरोध

बीकानेर पूर्व विधानसभा से सिद्धिकुमारी को टिकट देने का विरोध किया जा रहा है। रांका सहित आधा दर्जन भाजपा नेता टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन टिकट वितरण के बाद रांका समर्थक विरोध में है। अब तक पार्टी के विरोध की बात नहीं की गई है।