चित्तौडग़ढ़ - गोपाल चतुर्वेदी  

चित्तौड़गढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में सभा होनी है। सभा को लेकर तैयारियां जारी है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एक बार शनिवार को सांवलिया जी पहुंचे। यहां उन्होंने सभा स्थल का अवलोकन किया। अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बाद ने भाजपा प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों से तैयारियों पर चर्चा की है। बाद में वे फिर से आगे के लिए रवाना हो गए।

जानकारी में सामने आया कि श्री सांवलियाजी में 2 अक्टूबर को पीएम की सभा तय हुई है। पीएम मोदी के श्री सांवलिया जी मंदिर के दर्शन करेंगे। बाद ने एक सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर दो दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सांवलिया में तैयारियों का जायजा लिया। वहीं शनिवार को पुनः जोशी सांवलियाजी पहुंचे। यहां पहले सभास्थल का अवलोकन किया। बाद में गोकुल विश्रांति गृह पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से चर्चा की। यहां एक हॉल में सभी की बैठक हुई। इसमें तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।  पीएम के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि  पीएम मोदी 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बाद सांवलियाजी पहुंचेंगे। कई लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तैयारियों का जायजा लिया है और निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं। जो घोषणाएं हुई है उन्हें पूरा कर उद्घाटन किए है। राजस्थान में आजादी के बाद जितने कार्य रेलवे के क्षेत्र में नहीं हुवे उतने इन नो साल में हुवे हैं।

इधर, भाजपा की तैयारी बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मिठू लाल जाट, महामंत्री रघु शर्मा, सांसद प्रवक्ता अनिल शिशोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।