बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

भाजपा में वापसी के बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी शनिवार रात को समर्थकों के साथ देशनोक पहुंचे और मां करणी के दर्शन किए। मंदिर में भाटी ने विशेष पूजा अर्चना कर मां करणी का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान भाटी ने कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम मोदी ने विश्व के सभी देशों को एक मंच पर लाकर वसुधैव कुटुंबकम की तर्ज एक परिवार के रूप लाने का प्रयास किया है। गहलोत सरकार के कामकाज पर हमला बोलते हुए भाटी ने कहा कि पूरे कार्यकाल में सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी रही। चारों ओर खुलेआम लूट-खसोट हो रही है। जनता भ्रष्टाचार से परेशान है।

मंदिर प्रन्यास की ओर से प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष सीता दान, सचिव वासुदेव, प्रन्यासि आशु दान ने पूर्व मंत्री भाटी का स्वागत किया। इस अवसर पर देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चारण, पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा नोखा मण्डल प्रभारी सुशीला देवी सुथार, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान, गोपाल दान, हेमंत भूरा, भाजपा पार्षद नथमल सुराणा, पवन शर्मा, मनोज सिंह, आवड़ दान मौजूद रहे।