जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

मानसरोवर स्थित सुबोध लॉ कॉलेज ऑडिटोरियम गैर राजनीतिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से समाज कल्याण के अभ्युदय के लिए आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक ,सामाजिक, शैक्षिक, विचार मंथन और मातृ शक्ति और युवाओ के संवर्धन जैसे सभी विषयों पर विमर्श किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन भारी संख्या में जुटे और गहन चिंतन मनन के बाद कई प्रस्ताव भी पारित किए। गोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, निजी क्षेत्र के एम्प्लॉय,डॉक्टर, इंजीनियर, शोध छात्र, व्यवसाई ,उद्यमी, व्यापारी,अधिवक्ता एवं न्यायिक क्षेत्र के कर्मचारीगण, चिकित्सा एवं मेडिकल सर्विसेज, शिक्षा के शिक्षक व्याख्याता प्रोफेसर, समाज सेवी और एनजीओ, सक्रिय ब्लॉगर एवं यूट्यूबर, लेखक चिंतक प्रबंधक शामिल हुए। पलक शुक्ला आर्थिक विशेषज्ञ की ओरी से महिला स्वावलंबन पर बल दिया गया।

डॉ. अल्का गौड समाजसेवी ने कहा कि महिला स्वावलंबन, स्किल डेवलपमेंट, महिलाओं का विकास किया जाए। डॉ. हेमलता शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, महिला लीडरशिप वृद्धि और यूथ की लीडरशिप पर काम हो। विवेक दशोरा ने व्यापार, व्यवसाय, सिविल सर्विसेज की तैयारी, यूथ की हेल्प के बारे में बताया। मोनू जगरिया ने पूर्वी राजस्थान की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक स्थिति वर्तमान पर प्रकाश डाला। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के महावीर शर्मा द्वारा समाज की एकता पर बल दिया गया। पी एन शर्मा उद्योग विभाग की सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का युवाओं को अधिकतम लाभ दिलवाने के बारे में बताया। वरिष्ठ आर ए एस पंकज ओझा ने पारिवारिक एवं सामाजिक विघटन, सनातन धर्म, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, युवाओं को संस्कृति संस्कार एवं सामाजिक उत्थान की योजना पर चर्चा की।

हरिप्रसाद शर्मा पूर्व आई पी एस ने बिना किसी भय एवं डर के समाज की हर संभव मदद, रणनीति क्या हो। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अधिकारियों का अधिकाधिक सामाजिक उपयोग कैसे हो विषय पर बात की। मनोज शर्मा पूर्व आई ए एस ने यूथ के रोजगार, उद्यम स्किल डेवलेपमेंट के साथ उनको कैसे प्रेरित किया जाए पर मोटिवेशनल चर्चा की । जी पी शुक्ला पूर्व कलेक्टर ने बॉस कोर कमेटी का विजन एवं उसका एजेंडा,संगठन, संस्थाओं के मध्य समन्वय, संवाद पर बात की। लक्ष्मण गौड पूर्व आई ए एस ने आगामी चुनावों में एक साथ वोट कर अधिकाधिक प्रत्याशी जितवाना, राजनीतिक शक्ति संवर्धन, वर्तमान परिदृश्य और हमारी भूमिका पर चर्चा की कि इसमें और समाजो के साथ कैसे बेहतर समझ बनाई जाए। वरिष्ठ आर ए एस अधिकारी जी एल शर्मा ने प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी की अवधारणा का परिचय देते हुए इसकी संकल्पना और प्रस्तावना पर प्रकाश डाला। राज ब्रह्म कार्मिक के पंकज पंडित ने समाज एकता और एक होकर काम होने के साथ, सकारात्मक कार्यो पर जोर दिया। जयकिशन चुलेट ने समाज की सेवा पर बल दिया। आरएएस विकास राजपुरोहित और अशोक शर्मा ने ने शैक्षणिक विकास और कोचिंग पर बल दिया। कार्यक्रम में चित्रकार दीपाली शर्मा और खिलाड़ी शताब्दी अवस्थी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए गए । प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी में 3000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट द्वारा सीने पर अशोक चक्र के साथ अशोक स्तंभ लगाकर देश के आदर्शों एवं प्रतीक के प्रति सम्मान निष्ठा व्यक्त की एवं एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित 3000 से अधिक लोगों की ओर से परमपिता ईश्वर से सर्वजन की समृद्धि प्रगति और देश समाज राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए परमपिता से प्रार्थना के रूप में पुष्प हवा में अर्पितकर प्रार्थना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया, जो विश्व शांति और विश्वकल्याण के लिए अनूठा कदम था। सीने पर अशोक चक्र लगाकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।