सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा 

सवाई माधोपुर में आज वेटरनरी डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल वापस ले ली । नॉन प्रैक्टिस अलाउंस की मांग को लेकर सवाई माधोपुर में भी पिछले दस दिनों से वेटरनरी डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। अब जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आश्वासन के बाद वेटरनरी डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।

सीनियर वेटरनरी डॉक्टर ज्योति गुप्ता ने बताया कि भारत के 18 राज्यों में वेटरनरी डॉक्टर्स को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस दिया जा रहा है। जबकि राजस्थान में नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते राजस्थान वेटरनरी डॉक्टर्स संघ द्वारा एक सूत्री नॉन प्रैक्टिस अलाउंस दिए जाने की मांग को लेकर विगत 10 दिनों से हड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में 18 सितम्बर से लगातार सांकेतिक धरना भी दिया जा रहा था। आज जयपुर में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में वेटरनरी डॉक्टर्स को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस दिए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद राजस्थान वेटरनरी डॉक्टर्स संघ हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। जिसकी वजह से सवाई माधोपुर में हड़ताल वापस ली गई है।