हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
राजस्थान में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज बेनीवाल के नेतृत्व में संगठन की पूरी टीम राजस्थान सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने में जुटी हुई है। मनोज बेनीवाल के अनुसार संगठन पूरे जिले में विस्तार कर रहा है और युवाओं से लेकर सेवानिवृत अधिकारियों, कर्मचारियों तक को संगठन में जोड़ा जा रहा है और राजस्थान सरकार की योजनाओं से लेकर कांग्रेस की रीतियों नीतियों तक को आम जनता तक पहुंचने में संगठन के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मनोज बेनीवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और शांति एवं अहिंसा विभाग पीलीबंगा के ब्लॉक सह संयोजक भी हैं। मनोज बेनीवाल ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ना केवल राजस्थान के नागरिकों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है बल्कि उन्होंने हनुमानगढ़ जिले को भी कई सौगातें दी हैं। मूल रूप से जिले के गोलूवाला निवासी मनोज बेनीवाल ने बताया कि उनके गोलूवाला गांव को भी अशोक गहलोत ने कई सौगातें दी हैं और गोलूवाला को नगर पालिका बनाने, नवीन मंडी यार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण काम अशोक गहलोत ने किए हैं और जल्द ही गोलूवाला में राजकीय महाविद्यालय और नवीन बस अड्डा भी बनाया जाएगा। गोलूवाला की नंदी शाला के पूर्व अध्यक्ष मनोज बेनीवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में जिले भर में टीम पूरी तरह से सक्रिय है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।