सवाई अंधोपुर - हेमेंद्र शर्मा

आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज सवाई माधोपुर से रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश की पूजा अर्चना के बाद शुरु हुई। यात्रा के रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्‌डा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी, अरुण सिंह, राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रहलाद जोशी, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन राठौड़ सहित भाजपा के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा रथ को रवाना करने से पूर्व जिला खेल स्टेडियम दशहरा मैदान में भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा सहित कई भाजपा के कई नेताओं ने सम्बोधित कर मंच से कांग्रेस की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने व भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

जमसभा सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कामों से भारत का विदेशों में भी डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में चन्द्रयान पर उतरने में सफलता मिली। किसानों के खातों में निधि जमा कराई जा रही है। गरीबों को नि:शुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। मोदी सरकार के कामों से देश के गरीब लोगों को सम्बल मिला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके मंत्री व विधायक खुले हाथों से देश को लूटने का काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ है। ईडी ने योजना से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदारों से ढाई करोड़ रुपए की नगदी जप्त की है। गहलोत सरकार में दलित, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ऐसे में अब राजस्थान की भ्रष्ट व निकम्मी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं की राज्य की गहलोत सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार भारी मतों से बनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राजस्थान सरकार से आम जन परेशान है। युवा बेरोजगार है, किसानों के साथ वादा खिलाफी हुई है। झूठे वादे कर राजस्थान के किसानों को धोखा दिया गया  है। पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य खराब किया है। महिला अत्याचार, चोरी, डकैती में राजस्थान नंबर वन बन गया है। ऐसे में आने वाले विधान सभा चुनावों में इस भ्रष्ट सरकार को जड़ से उघड़ फैकने का संकल्प लें।

नड्डा से पूर्व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जनसभा को संबोधित करते हुवे कहा है कि राजस्थान के हिस्से का एक बूँद भी पानी कम नहीं होने देंगे।चाहे उन्हें कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े।उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता है। राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिये उनकी भाजपा सरकार ने 25 अगस्त,2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियो के पानी के बँटवारे को लेकर समझौता किया था। लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आगई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल  दी गई। उन्होंने कहा कि जब हमारी दुबारा सरकार आई तो हमने डीपीआर बना कर इसका काम आगे बढ़ाया।वर्ष 2017-18 व 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिये साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।इसलिये 13 जिलों की जनता प्यासी रह गई।जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझाते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिये।जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पेयजल मिलेगा।तीसरे बांध पाटनपुर का काम भी निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने देंगे।कमल खिलायेंगे।भाजपा को लायेंगे।