चित्तौडग़ढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा के दौरान होने वाले विशाल रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा तैयारी में जुट गई है। जिले भर से प्रत्येक बूथ मंडल से रैली में भाग लेने के लिए निर्णय किए गए हैं।
इसके बारे में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 सितंबर को जयपुर यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोर- शोर से की जा रही है। जिसके लिए जिले की सभी मंडल स्तर पर बैठक करके प्रत्येक बूथ मंडल से पांच पांच कार्यकर्ताओं को रैली में भेजने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चावन को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें पांच मोर्चा सम्मेलन करवाने का निर्णय किया गया है। जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग गांव में जाकर रात्रि विश्राम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
इस पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के अलावा चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, सरपंच रणजीत सिंह भाटी, सागर सोनी, मनोज पारीक, लोकेश त्रिपाठी, सुधीर जैन मौजूद रहे।