ब्यावर ब्यूरो रिपोर्ट। 
कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा बीती रात को ब्यावर में आगमन पर भाजपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ अलग -अलग जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के वाहन पर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के उप सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक नेताओं ने स्वागत कर रहे कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ यात्रा सभा स्थल चांगगेट पहुंची। जहा पर हुई आम में केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के उप सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की आलोचना की व पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के गुणगान गाए।
सभा को विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा आदि भाजपा नेताओं ने आम जन संबोधित  किया।