हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
हनुमानगढ़ की संगरिया पुलिस ने  नकली नोट चलाने वाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल चार लोगो को गिरफ्तार किया है।
एसपी सुधीर चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि आरोपी वाट्सएप कॉल के जरिये दुगने नोट और नकली नोटों का झांसा देकर फसाते थे। फिर किसी जगह पर बुलाकर असली नोट ले लेते थे और फिर गिरोह का एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर आता जिससे समाने वाला पक्ष डरकर भाग जाता और आरोपी पैसे लेकर। इस तरह से जिला मुख्यालय व संगरिया थाना क्षेत्र मे 15 जगह वारदात को अंजाम दिया। खास बात ये की इनमे रुपेश नाम का एक आरोपी होमगार्ड का बर्खास्त जवान भी है और इनसे 
10 लाख रुपयों के नकली और चिल्ड्रन बैंक के नोट बरामद किये है।
विशेष भूमिका जिला विशेष टीम
शसतपाल बिश्नोई पु.नि., शाह रसूल स.उ.नि. राजाराम हैंड कानि. 2152, अनिल कुमार कानि. 675,  राजेन्द्र कुमार कानि. 732, अमित कानि. 922, रणजीत सिंह कानि. 870, विकेश कानि. 654, रामवतार कानि. 945, हर्षवर्धन कानि. 748, राजेश चोयल डीआर 1005
पुलिस थाना संगरिया टीम:- लक्ष्मण सिंह उ0नि0 कार्यवाहक थानाधिकारी,कैलाश चन्द हैड कानि0 181,नायब सिंह कानि0 1100, महादेव कानि0 1120, रेवतं राम कानि0 382,रमेश कुमार कानि0 249