बारां - हंसपाल यादव 
बारां जिले के सीसवाली थाना क्षे़त्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छत गिरने से 4 मजदूर दब गए। जिसमें एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूल करी छत का कार्य चल रहा था तभी ये मजदूर और कारीगर काम कर रहे थे। इस दौरान लकड़ी का पेड़ा नीचे आ गया और मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव के कार्य शुरू किए। एक मजदूर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 
एसएचओ उत्तम सिंह ने बताया कि ठेकेदार दौलतराम उर्फ पप्पू की मौत हो गई है। जबकि  गोवर्धन की रीड की हड्डी में ज्यादा चोट लगने से उसे कोटा रैफर किया गया। वहीं सत्तार पुत्र ईद मोहम्मद और महेंद्र प्रजापत को सीसवाली अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। फिलहाल जेसीबी की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष इदरिश खान ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य के दौरान मौजूद रहे।