जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही युवाओं का विरोध लगातार बढ़ने लगा है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले 30 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया। बेरोजगारों ने कहा कि अगर सरकार ने इसी महीने में हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो अक्टूबर से सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा की मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए काफी घोषणाए की है। लेकिन उन्ही के अधिकारी मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को पूरा नहीं होने देना चाहते है। अगर जल्द से जल्द बेरोजगारों की लंबित सभी मांगों को पूरा नहीं किया। तो विधानसभा चुनाव में सरकार को वोट की चोट से इसका जवाब देंगे।

बेरोजगारों की प्रमुख मांग

  • नई 1 लाख भर्तियों का विभाग वर्गीकरण विज्ञप्ति और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए।
  • सेकंड ग्रेड विषेश शिक्षकों की भर्ती 2000 पदों पर निकाली जाएl
  • अध्यापक भर्ती लेवल 2,वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता, पीटीआई भर्ती सहित अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता से पहले की जाएl
  • पंचायती राज JEN भर्ती के नियम संशोधन जल्द से जल्द किए जाए और भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी कीजाएl
  • रीट अध्यापक भर्ती 2016 साइंस मैथ की 494 पदों पर एक और सूची जारी की जाएl
  • रीट पात्रता परीक्षा की तिथि व विज्ञप्ति जारी की जाएल
  • सामान्य शिक्षा विभाग में नई कंप्यूटर अनुदेशक,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएl
  • अध्यापक भर्ती में लेवल 2 में 4500 पदों को वापस जोड़ा जाए। इसके साथ ही अध्यापक भर्ती में ज्वाइन करके त्यागपत्र देने वाले अभ्यर्थियों के पदों पर एक और सूची जारी करने का प्रावधान किया जाएl
  • आईटीआई कनिष्ठ अनुदेशक, एसआई और संस्कृत शिक्षा विभाग की अध्यापक भर्ती कंप्यूटर अनुदेशक,लाइब्रेरियन,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाएl
  • फायरमैन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाएl
  • आजीविका विभाग की व्यक्ति संदर्भ पशु संदर्भ अभ्यर्थियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएल
  • अध्यापक भर्ती लेवल 1 के रिक्त पदों पर एक और सूची जल्द से जल्द जारी की जाएल
  • वनरक्षक,BCI 610, MVSI भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी करके चयनितो नियुक्ति दी जाएl
  • आरपीएससी कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में गुड एकेडमी नियम हटाया जाएl
  • पशु चिकित्सक भर्ती, AAO भर्ती का साक्षात्कार जल्द से जल्द करवाए जाएl
  • नई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड में पदों की संख्या बढाकर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएl
  • बिजली विभाग रोडवेज विभाग की भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द से जल्द जारी की जाएl
  • फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट,फर्जी खेल प्रमाण पत्र के खिलाफ सरकार तत्काल कानून लेकर आए और फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंl
  • भर्ती परीक्षाओं का पेपर बनाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिससे उत्तर के साथ प्रश्नों में गलती करने की सजा युवा बेरोजगारों को ना मिलेl
  • कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में शिथिलता दी जाएl
  • युवा बेरोजगारों से हुए समझौते की मांगे और युवा बेरोजगार महासम्मेलन की सभी मांगों को पूरा किया जाएl
  • आगामी सभी भर्ती परीक्षाए लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाई जाए और मेरिट प्रथा को समाप्त किया जाएl
  • पंचायत राज एलडीसी 2013- 6029 पदो पर और नर्सिंग भर्ती 2013 को पूरी की जाएl
  • पशुधन सहायक, पशुपरिचर, सेंट्री इंस्पेक्टर, 4th ग्रेड कर्मचारी, एलडीसी, लाइब्रेरियन, पैरामेडिकल संवर्ग की डायलिसिस, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, कैथ लैब, एंडोस्कोपी ECG इमरजेंसी ट्रॉमा टेक्नोलॉजी भर्ती निकली जाएl
  • CHO भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले युवा बेरोजगारों के साथ न्याय किया जाएl
  • राज्य सरकार ने अध्यापक भर्ती में TSP में पद बढ़ाने की घोषणा की थी। उन पदों को बढ़ाने की घोषणा को सरकार तत्काल पूरा करेंl
  • रीट 2018 की एक और सूची जारी की जाएl
  • पीटीआई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी किया जाएl
  • पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती 2022 और प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची जारी की जाए l
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 में बजट में घोषित 100 पदों को जोड़ा जाएl