जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने नए जिलों में यह प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति तेज कर दी है। कलेक्टर-एसपी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के बाद अब सरकार ने 17 नए जिलों में शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है।

16 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CDEO) को प्रमोट कर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनाया गया है। जबकि एक प्रिंसिपल को भी प्रमोट कर DEO की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मौजूदा सत्र से ही नए जिलों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

इनको बनाया गया जिला शिक्षा अधिकारी

नामवर्तमान पदनया पद
रामजीलाल ज्वारियाCBEO जालोरDEO सांचौर
चांद मल शर्माCBEO नागौरDEO डीडवाना-कुचामन
जितेंद्र कुमारCBEO गंगानगरDEO अनूपगढ़
राधे श्याम योगीCBEO नीमकाथानाDEO नीमकाथाना
गोविंद नारायण शर्माCBEO केकड़ीDEO केकड़ी
राम सिंह यादवCBEO कोटपूतली ​​​​​​​DEO कोटपूतली
गंगा सहाय मीणाCBEO बामनवासDEO गंगापुर सिटी
नील कमल गुर्जरCBEO पहाड़ीDEO डीग
राजेंद्र प्रसाद शर्माCBEO जैसलमेरDEO फलोदी
राजकुमार जैनCBEO कोटकासिमDEO तिजारा
पीयूष कुमार जैनCBEO सलूंबर ​​​​​​​DEO सलूंबर
रामेश्वर लाल बल्दीCBEO बनेराDEO शाहपुरा
मांगी लालCBEO जैतारणDEO ब्यावर
सुनील कुमार सिंघलCBEO मौजमाबादDEO दूदू
देवी शंकर शर्माCBEO तूंगाDEO जयपुर ग्रामीण
सीमा शर्माCBEO बालेसरDEO जोधपुर ग्रामीण
चैना रामप्रिंसिपल (बाड़मेर)DEO बालोतरा​​​​​​​