जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
वेनरेशन 23 का पोस्टर विमोचन
जयपुर वी द वूमेन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित वेनरेशन 23 के पोस्टर का विमोचन आज एस्टीरिया रेस्ट रूम पर राजस्थान पर्यटन निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौर की मुख्य अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में शामिल हुए
विदा वूमेन ऑफ राजस्थान यह आयोजन 10 वर्षों से निरंतर कर रहा है जिसके तहत इंडिया की महिलाओं को जो विभिन्न विद्याओं में अपने स्तर पर बढ़िया काम कर रही हैं उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। संस्था की निर्देशक दीक्षा गुप्ता ने बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हर क्षेत्र के लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जा सके।
दीक्षा गुप्ता ने बताया कि यह सीजन तीन है इससे पहले सीजन वन में प्रिंसेस दीया कुमारी, अपर्णा राजावत, रूमा देवी, कीर्ति कुलहरि और भी कहीं महान लोगों ने भाग लिया।
वही सीजन टू में बॉलीवुड की अदाकारा कीर्ति कुलहरी ने सीजन में चार चांद लगाए इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीजन 3 में गुलाबो कोरियोग्राफर,लेखा प्रजापत, रिचा जैन ,निधि चापेकर, रेखा जैन, सीमा मिश्रा, डॉक्टर सारा सुल्ताना, संगीता गिरा आदि को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के प्रसिद्ध नमकीन निर्माता बीकाजी मुख्य प्रायोजक है।
वहीं राजस्थान गवर्नमेंट के सहयोग से व राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट, शेल्बी हॉस्पिटल, एलन कैरियर इंस्टिट्यूट, तमिलनाड बैंक, मयूर स्कूल और फेस डेस इंस्टिट्यूट आदि का सहयोग है।

0 टिप्पणियाँ