अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस की नई भर्ती की अर्थना प्राप्त हो गई है। 900 पदों पर भर्ती के लिए मिली अर्थना का आयोग द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही विज्ञापन जारी करने का फैसला करेगा। पदों की सही संख्या आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के बाद ही क्लियर होगी। कार्मिक विभाग से आयोग को आरएएस की अर्थना के 1200 से अधिक पेज मिले हैंआयोग अभी इस अर्थना का अध्ययन व परीक्षण कराएगा। इसके बाद यदि कोई कमी लगती है तो फिर कार्मिक विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। इसके अध्ययन और परीक्षण के बाद ही आयोग विज्ञापन जारी करने को लेकर निर्णय करेगामोटे तौर पर पदों की संख्या 900 बताई जा रही है। आयोग के संयुक्त सचिव ने अर्थना मिलने की पुष्टि की है।

कुछ पदों की बढ़ोतरी हुई आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आयोग को 2022 में आरएएस 2022 के नाम से अर्थना मिली थी। इसके परीक्षण के बाद मिली खामियों के निराकरण के लिए इसे वापस कार्मिक विभाग को भेजा गया था। पदों की संख्या में नई अर्थना में कुछ बढ़ोतरी हुई है। प्रारंभ में पदों की संख्या 700 से कम बताई जा रही थी। अब जो अर्थना आई है उसमें पदों की संख्या 900 बताई गई है। माना जा रहा है कि यह भर्ती 2022 और 2023 की संयुक्त भर्ती होगी ।

2021 के बाद 2022 में आई थी अर्थना

आयोग ने आरएएस 2021 का विज्ञापन 20 जुलाई 2021 को जारी किया था। कुल 988 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 363 पद राज्य व 625 पद अधीनस्थ सेवा के थेआयोग ने इन पदों के लिए प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाओं के आयोजन करा लिए हैं, लेकिन अभी इंटरव्यू होना बाकी है। इंटरव्यू की तिथि आयोग ने अभी घोषित नहीं की है।