अजमेर एनएसयूआई की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर भगवंत यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से लोहागल तक रन फॉर लंग्स मैराथन का आयोजन किया गया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान खान ने बताया कि युवाओं की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए रन फॉर लंग्स मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। इस दौरान यूनिवर्सिटी से लोहागल तक यह दौड़ आयोजित हुई।
इसके बाद यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर मोहब्बत की दुकान खोली गई, इसमें युवाओं को भाईचारे से रहने का संदेश दिया गया। साथ ही जरूरतमंदों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। बाद में अलग-अलग जगहों पर केक भी काटे गए।


0 टिप्पणियाँ