हनुमानगढ - विश्वास कुमार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी,जिला इकाई,हनुमानगढ़ द्वारा पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन,हनुमानगढ़ जक्शन मे योग व चिकित्सा परामर्श शिविर का विशाल आयोजन किया गया है।
ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेश प्रभारी सुमित सुखीजा व युवा जिलाध्यक्ष सुनील चुघ ने बताया की शिविर में सांस्कृतिक विद्यालय के बच्चों सहित महिलायों व पुरषों ने योग व स्वास्थ लाभ प्राप्त किया।
शिविर मे भवनेश्वर आरोग्य हॉस्पिटल के डॉक्टर भवनेश ग्रोवर ने आये सभी लोगों को योग करवाया और करीब तीन घंटे चले इस कार्यक्रम मे ग्रोवर ने योग विधियो,पंचकर्म,यज्ञ हवन,गौमूत्र, गोबर व पुरातन विधि से होने वाले स्वास्थ्य सबंधी फायदों व महत्व के बारे मे विस्तार से बतया और दंत चिकित्सक एमडीएस आकांक्षा कटारिया द्वारा शिविर में आए लोगों को उनके दांतो सबंधी बिमारियों व उनके रख रखाव के प्रति जागरूक किया साथ ही कटारिया ने कहा की उनके शरीर का मुख्य अंग दाँत है लेकिन हम उनकी तरफ ध्यान ही नही देते और फिर जब स्थिति खराब हो जाती है तब हम डॉक्टर्स के पास जाते है, इससे अच्छा है की हम अपने दांतो का पूर्व मे ही ध्यान रखे और डाइटिंशियन आकांशा अरोरा ने सुबह उठने से लेकर रात सोने तक हमारी थाली मे आहार कैसा हो कितनी मात्रा मे हो सहित बीपी,शुगर एंव मोटापे जैसी आम हो चुकी गंभीर बीमारियों को सिर्फ खानपान से संतुलित करने के साथ-साथ स्वास्थ सबंधी टिप्स भी दिये।
इस मौके पर विधान सभा प्रभारी अनिल गक्खड,जिला सचिव मनीष बब्बर,सह सचिव सुनील बवेजा,कमेटी अध्यक्ष राजपाल नागपाल,रमेश चुघ,प्रवीण कामरा आदि गणमान्य लोग योग शिविर में उपस्थित रहे।सुखीजा ने कार्यक्रम के अंत मे शिविर मे सेवाएं देने वाले चिकित्सकों सहित सभी का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा की भविष्य मे भी ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा करवाये जाते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ