अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) 2018 के पदों की साक्षात्कार तिथि जारी कर दी गई है।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी -वनस्पति विज्ञान के पदों के साक्षात्कार 3 जुलाई तथा कृषि रसायन के पदों के साक्षात्कार 4 जुलाई से 6 जुलाई 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करें।


0 टिप्पणियाँ