कोटा - हंसपाल यादव
जीवन दायिनी ऑक्सीजन गैस जो मानव जीवन के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है उसके लिए कभी सोचा नहीं था कि बड़े अधिकारी उसके माध्यम से भ्रष्टाचार करेंगे । जबकि एक समय ऐसा भी आया था जब लोगों ने ऑक्सीजन गैस ना मिलने पर अपने प्राण गंवाए थे और कई भामाशाहो ने निशुल्क ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये थे लेकिन कोटा के मेडिकल डिपार्टमेंट में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर रिफिलिंग में बड़ा घोटाला सामने आया है जिसके विरोध में कांग्रेस जन जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत  ने संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रतिभा सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि 12 जनवरी 2023 को नवीन चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज परिसर, कोटा में एक फर्म बालाजी ट्रेडिंग कंपनी डी-टाइप जम्बो सिलेंडर जिसकी अनुमोदित रिफिलिंग दर प्रति नग मय ट्रांसपोर्टेशन व जीएसटी सहित ₹129 में कार्य आदेश पारित हुआ और यही समान निविदा एमबीएस अस्पताल में  अनुमोदित रिफिलिंग दर प्रति नग मय ट्रांसपोर्टेशन व जीएसटी सहित निकाली गई जिसमें बालाजी ट्रेडिंग कंपनी ने 129/- रुपए प्रति नग पर डाला गया पर एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक ने 129/- रुपए प्रति नग में टेंडर ना देकर अन्य फर्म को 187/- रुपए प्रति नग में टेंडर दे दिया है और इसी प्रकार जेके लोन अस्पताल में समान निविदा के तहत ऑक्सीजन गैस सिलेंडर रिफिलिंग ₹311 प्रति नग में दी गई है । जबकि बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा टेंडर की तारीख से दो दिन पहले तक उपरोक्त अस्पतालों में 129/- रुपए में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की गई थी और अब कोटा में ऑक्सीजन की रेट मेडिकल कॉलेज में 129/- रुपए प्रति नग और एमबीएस अस्पताल में 187/- रुपए प्रति नग में दिया जा रहा है और जेके लोन अस्पताल मे ₹311 प्रति नग में दिया जा रहा है। अतः एमबीएस अस्पताल में करीब 58/- रुपए प्रति नग और जेके लोन अस्पताल में ₹182/- प्रति नग रिफिलिंग अलग से दिये जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि एमबीएस अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में सरकारी राजस्व का दुरुपयोग किया जा रहा है। अतः उपरोक्त संदर्भ में उचित जांच करवाकर संबंधित अस्पताल अधीक्षकों और एकाउंटेंट पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
यह रहे मौजूद
इस दौरान सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद, युवा नेता गोपाल माहेश्वरी, अनिल दीपचंदानी, प्रिंस वर्मा, ब्रजेश खिंची, मोबिन मिर्जा, महेश अनिजवाल, नविन तिवारी, हरिश नागर, महेश रेगर, कोमल कुमार, मुकेश प्रजापति, सुमित महावीर अक्कु, नितेश सैनी, राजू सुमन, निखिल खींची, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।