अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
गहलोत सरकार की ओर से यादव समाज के लिए श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की विवादित टिप्पणी पर अलवर के लोगों ने विरोध जताया है। मंगलवार देर शाम को नंगली सर्किल पर केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया गया। कई समाजों के युवाओं ने विरोध जताया और केंद्रीय मंत्री को चेताया कि वे अलवर में घुसने लायक नहीं रहेंगे।
युवा नेता संदीप ओला ने कहा कि यादव समाज की मांग पर गहलोत सरकार ने अहीर समाज को देखते हुए श्री कृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा का सब स्वागत करते हैं। जिस तरह गुर्जर, राजपूत, जाट व मेव सहित अन्य समाजों के लिए बोर्ड बनाए गए हैं।
इसी तरह गहलोत सरकार ने यादव समाज के लिए भी श्रीकृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की। जिसके लिए यादव समाज के लोग जयपुर में एक मंच पर आए थे। सभी ने पुरजोर तरीके से मांग भी रखी थी। लेकिन इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण भगवान सबके हैं। उ
नको जातियों में नहीं बांटना चाहिए। एक तरह से बोर्ड बनाने के पक्ष में उनकी बयान समाज के लोगों को नहीं लगा। जिसके कारण अलवर शहर में केंद्रीय मंत्री का खुलकर विरोध किया गया।
यादव उत्थान समिति के प्रदेश युवा अध्यक्ष महावीर यादव ने कहा कि यादव समाज के लिए श्रीकृष्ण बोर्ड बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान सही नहीं है। समाज के लोगों को ठेस पहुंची है।
हम केंद्रीय मंत्री को चेतावनी देते हैं कि जब अन्य समाजों के बोर्ड बनाए गए तब चुप क्यों रहे। अब बोर्ड बनाने पर आपत्ति क्यों है। केंद्रीय मंत्री के बयान के खिलाफ पूरे अलवर जिले की जनता है। सब यादव समाज के लोगों को आपत्ति है। उनको अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ