उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बोहरा समाज ने बुधवार काे ईद उल अजहा का पर्व मनाया। सुबह ईद की विशेष नमाज के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं मुस्लिम समाज गुरुवार को ईद उल अजहा मनाएगा।

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया कि ईद की विशेष नमाज सुबह 6 बजे बोहरवाड़ी स्थित रसूलपुरा मस्जिद, वजीहपुरा मस्जिद, मोहियदपुरा मस्जिद, लोहा बाजार स्थित चमनपुरा मस्जिद, छोटी बोहरवाड़ी स्थित खानपुरा मस्जिद, खांजीपीर मस्जिद, खारोल कॉलोनी स्थित बोहरा यूथ मस्जिद और पुला स्थित कम्युनिटी हॉल में की गई।

वहीं शाम को बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाने में सामूहिक नमाज का भी आयोजन किया गया। इस माैके पर समाजजन ने एक-दूसरे काे बधाइयां दीं।

मुस्लिम समाज की ईद आज, मुख्य नमाज पलटन मस्जिद में

अंजुमन तालिमुल इस्लाम उदयपुर को मिली चांद की शरई शहादत के बाद उदयपुर संभाग में मुस्लिम समुदाय गुरुवार काे इदुल अजहा मनाएगा। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की जाएगी। अंजुमन सदर मुजीब सिद्दीकी और सेक्रेट्री आबिद खान पठान ने बताया कि चेतक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की जाएगी।

शहर की इन मस्जिदों में हाेगी ईद की नमाज

हाथीपोल मस्जिद : सुबह 6:15 बजे।
कारवाड़ी व नीलगरान मस्जिद : सुबह 6:30 बजे
मस्जिदें अली, अहमद हुसैन कॉलोनी, चिल्ले की मस्जिद, बड़ा बाजार : सुबह 6:45 बज।
दरखानवाड़ी मस्जिद, मरियम मस्जिद लाल मगरी, मल्लातलाई, मस्जिद गौसे आजम कॉलोनी, चित्रकूट नगर, सवीना, मुर्शिद नगर सवीना मस्जिद अल, जिलानी गोसिया मस्जिद सवीना, बरकत कॉलोनी व मदीना मस्जिद आयड़ लौहार कॉलोनी : सुबह 7 बजे।