जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को एक निजी होटल में संपन्न हुए। इसमें हरेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील चौधरी, शैलजा परिहार, हरेंद्र सिंह राठौड़, शैतान सिंह सांखला और बाबूलाल पंवार को उपाध्यक्ष चुना गया।
अजितेश व्यास को सचिव, सपना सांखला, नेहा सिंह गहलोत और भगवान सिंह को सह सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर कपिल बद्रीलाल चौहान और आयोजन सचिव में रेवत सिंह व जयंत व्यास चुने गए।
जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन करीब 3 साल बाद फिर से चुनी गई है। कई बार विवादों में रहने के कारण इसे बहुत पहले भंग कर दिया गया था। तब से एक तदर्थ समिति ही क्रिकेट एसोसिएशन के सभी काम देख रही थी।
RCA अध्यक्ष के नजदीकी लोग जीते
जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के इन चुनावों में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के नजदीकी लोग ही जीते हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि चुनती है। इसीलिए आरसीए के पदाधिकारियों को हर जिले में अपनी टीम मजबूत करना जरूरी होता है।
0 टिप्पणियाँ