अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।  

केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम के अध्यक्ष उदित आर्य चुने गए। अलवर जिले के राजगढ़ (राजस्थान) निवासी उदित बड़े मतों से जीते हैं। उदित आर्य सबसे कम उम्र के पहले अध्यक्ष बने है।

उदित वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम केंद्रीय सचिवालय के सभी कर्मचारियो की यूनियन है। जो कि यूनियन कैडर के लिए और कैडर कर्मचारियो के लिए काम करती हैं। उक्त चुनाव ऑनलाइन वोटिंग के जरिए 1 व 2 जून को हुआ। जिसका परिणाम 2 जून को आया। परिणाम आने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की।