अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
गोविंदगढ़ में शुक्रवार को मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान ने जनसुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवाया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता के कामों को ना रोके, जनता को असंतुष्ट ना करें और हो सके तो एक बार के कहने पर ही काम हो जाने चाहिए।
मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में बहुत बेहतरीन योजनाएं आमजन के लिए दी जा रही है, चाहे वो चिरंजीव योजना हो महंगाई राहत शिविर कैंपों में सुरक्षा बीमा गैस सिलेंडर देना हो, इंदिरा रसोई हो, ओपीएस ऐसी तमाम योजनाएं जो आमजन के लिए नजीर बन गई। उनको आमजन के बीच में ले जाना प्रशासन तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम है। वो प्रशासन का सहयोग लेकर आमजन तक योजनाओं को पहुंचाए, ताकि आने वाले 2023 के चुनाव में दोबारा से कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सके।
जुबेर खान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश में तानाशाही कर रही है, किसी को बोलने की आजादी नहीं है और जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है। उसे केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके बोलने नहीं देती है। इससे साफ जाहिर है देश में डिक्टेटरशिप बढ़ रही है। देश को इस डिक्टेटरशिप से छुटकारा मिलना चाहिए।
मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान के साथ प्रधान लियाकत खान, नगर पालिका चेयरमैन उर्मिला मेठी, कांग्रेस अध्यक्ष रामहेत जाटव, राधेश्याम जाटव, मुकेश गोयर, सुनील मिश्रा, हेमंत मेहरा आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ