कोटा - हंसपाल यादव 
कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के आव्हान पर 2 जुलाई को होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रहलाद गुंजल ने सभा स्थल पर बन रहे डोम में कोटा उत्तर कार्यकर्ताओं की बैठक ली व घर घर किये जा रहे संपर्क अभियान सहित अन्य जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेशवासियों से वादाखिलाफी की है। चुनाव में जनता से किए वादे यह सरकार आज तक भी पूरे नहीं कर पाई और अब चुनाव नजदीक आते ही रोज नई-नई घोषणाएं व वादे कर रही है। गुंजल ने कहा कि महारैली ऐतिहासिक होने वाली है।  गुंजल ने कहा कि जब से इस रैली की घोषणा हुई है कांग्रेस में बेचैनी बड़ गई है। जब इन्हें पता चला कि हम मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों व राजस्थान सरकार के कुशासन को लेकर जनता को साथ लेकर एतिहासिक विशाल महारैली करने वाले है तब से ही उनकी नींद उड़ गईं है। उन्होनें कहा की सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से लग रहा है कि यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होनें कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की महारैली में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें यह रैली कार्यकर्ताओं की नही आमजन की रैली की तरह नजर आनी चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, बलात्कार के मामले में प्रदेश को देश में नंबर एक पर ला दिया, लूट, डकैती, हत्या आम बात हो गई है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। गुंजल ने कहा कि कोटा में 2 जुलाई को होने वाली ऐतिहासिक महारैली से ही इस निकम्मी सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगा जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी। गुंजल ने कहा कि महारैली में राजस्थान की यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। गुंजल ने कहा कि इस महारैली में कार्यकर्ताओ के साथ आमजन की भी बड़ी भागीदारी होगी । बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन की भागीदारी से महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा युवा नेता ब्रजेश शर्मा नीटू, भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षद, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।