केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भ्रष्ट बताकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को ऐसा भ्रष्ट मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। जिसके भाई पर आरोप लगे हो कि जिस फर्टिलाइजर को किसानों के पास जाना चाहिए था। उसे वह कहीं ओर डायवर्ट कर रहा हो। शायद देश के बाहर भी भेजने की कोशिश की हो।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मुख्यमंत्री खुद अपने विधायको पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाते है। उनको कहते है कि मैं बोलूंगा कि आप चोरी करते हो। फिर उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाकर खज़ाने की चाबी ही दे देते हैं। मतलब अब आप बाहर नहीं, आप अंदर आकर ही चोरी करो। प्रदेश की जनता 2023 में ऐसी सरकार को रिपीट नहीं करेगी। जिसने राजस्थान को विकास से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार 21 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।
गहलोत की भ्रष्ट व विकास से वंचित रखने वाली सरकार
पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि राजस्थान की जनता अशोक गहलोत की भ्रष्ट व प्रदेश को विकास से वंचित रखने वाली सरकार को फिर से लाने की गलती करेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार को तो जितना जल्दी आप समुद्र में डालोगे, उतना जल्दी राजस्थान का विकास शुरू होगा। उन्होंने कह कि मुझे पूरा विश्वास है कि 2023 औऱ 2024 में भी भाजपा को राजस्थान की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज मानसरोवर में मॉर्डन स्कूल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी द्वारा आपातकाल पर तैयार डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।


0 टिप्पणियाँ