सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क में इन दिनो टाईगर साइटिंग खूब हो रही है । रणथंभौर में टाईगर साइटिंग के साथ ही पर्यटकों को लेपर्ड साइटिंग का एक यादगार लम्हा भी देखने को मिला। रणथम्भौर के जोन नम्बर दो में पार्क भ्रमण पर गये पर्यटक एक लेपर्ड को शिकार करते हुए देख खासा पर्यटक रोमांचित हुए । जानकारी के मुताबिक पर्यटक रणथम्भौर के जोन नंबर दो में जंगल सफारी पर गए थे। जहां उन्हें शानदार लेपर्ड साइटिंग देखने को मिली। पर्यटकों को यहां लेपर्ड के दीदार हुए। पर्यटकों ने यहां लेपर्ड को सांभर का शिकार करते हुए देखा। इतना ही शिकार करने के बाद लेपर्ड अपने शिकार को टूरिस्ट ट्रैक खिंचता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान यहां मौजूद पर्यटक वाहन लेपर्ड को रास्ता देने के लिए रूक गए। जिसके बाद लेपर्ड अपने शिकार को मुंह से खिंचकर ट्रैक से दूर ले गया। जहां उसने अपने शिकार का लुफ्त उठाया। इस पूरे लम्हें को यहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। लेपर्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ,जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे है ।