जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में प्राइवेट हॉस्पिटलों के संगठन 'प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी' की कार्यकारिणी के चुनाव आज जयपुर के जेएमए सभागार में हुए। इन चुनावों में डॉ. विजय कपूर को निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. राकेश कालरा को सेक्रेट्री चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और ज्वाइंट सेक्रेट्री पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव अधिकारी डॉ. तरुण पाटनी और डॉ. एस.पी. सेठी ने बताया कि इन चुनावों में अध्यक्ष और सचिव के अलावा उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संजय मेहन्दीरत्ता, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. संजय आर्य और जाइंट सेक्रेटरी पर डॉ. नवनीत गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वोटिंग करवाई गई, जिसमें 22 उम्मीदवार ने नामांकन भरकर चुनाव लड़ा। इसमें डॉ. बुद्धि प्रकाश, डॉ. दीपक भारद्वाज, डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. अशोक मित्तल, डॉ. बी.एल. गुप्ता,डॉ. सुदीप जैन, डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. गौरव कांत शर्मा, डॉ. गौतम कपूर, डॉ. राजीव नारंग, डॉ. ब्रजेश सिंघल, डॉ. एम.के.गुप्ता, डॉ. रिषभ जैन, डॉ. दीपक अग्रवाल और डॉ. सुनील अरोड़ा ने जीत दर्ज की।


0 टिप्पणियाँ