भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में वस्त्र नगरी के नाम से पहचान रखने वाले भीलवाड़ा में नकली कपड़ों का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है। बुधवार को प्रताप नगर पुलिस ने एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई कर लाखों रुपए का कपड़ा जप्त किया है। व्यापारी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली कपड़ा बाजार में बेच रहा था। इसकी शिकायत कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस को की गई।
प्रताप नगर थाना प्रभारी अरविंदसिंह ने बताया कि सीटी सीओ देशराज को सनराइज स्पोर्ट्स इंडियन प्रा.लि कम्पनी, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल प्रा.लि व फिविल स्पोर्ट्स प्रा.लि के प्रतिनिधि प्रहलादचंद नायक ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि शहर में उक्त कंपनी के नाम से नकली माल बेचा जा रहा है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है। साथ ही नकली कपड़े के कारण कंपनी की छवि भी खराब हो रही है।
इस पर प्रताप नगर पुलिस पुर रोड पर AIO SPORTS गारमेंट इंडस्ट्री पर छापा मारा। यहां पर उक्त कंपनी के लोगो का उपयोग कर लोअर, टी-शर्ट सहित लाखों रुपए का कपड़ा मिला। जिसे बाजार में कम्पनी के नाम से बेचा जा रहा था। पुलिस ने सारा कपड़ा जप्ता किया। साथ कम्पनी के संचालक शास्त्री नगर निवासी हर्षित पुत्र राजमल बाफना को गिरफ्तार किया है।


0 टिप्पणियाँ