राजस्थान सरकार
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़ ।
हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
आमजन को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से घरों, ढाणियों, गांवो के नजदीक स्थाई और अस्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे है । जिसमें कोई भी व्यक्ति जनाधार कार्ड, बिजली बिल, गैस उपभोक्ता पासबुक, नरेगा जॉब कार्ड ले जाकर 10 योजनाओं का एकसाथ लाभ ले सकता है ।
जिले में 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में जिले के 81.7 फीसदी परिवारों ने पंजीयन करवाया है। जिले के 4,17,254 परिवारों का पंजीयन किया चुका है । जिले में कुल 18,39,828 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके है । जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 3,10,475 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 1,18,399 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 2,77,597 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 24,294 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके है ।
इसी तरह अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 2,29,276 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 2,63,354 गारंटी कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 1,32,316 पंजीयन, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 1,62,217 पंजीयन, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 11,524 गारंटी कार्ड के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान कि जा चुकी है ।

0 टिप्पणियाँ