कोटा - हंसपाल यादव
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। घटना नगर थाने की है। मृत छात्र मेहुल वैष्णव (18) उदयपुर के सलूंबर का रहने वाला था। जो दो महीने पहले ही कोटा आया था। कोटा में हॉस्टल में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। विज्ञाननगर थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि स्टूडेंट ने सुसाइड किया है। परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए है। मेहुल वैष्णव समाज के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था। रात को कमरे पर नहीं था रूम पार्टनर समाज के व्यक्ति बद्रीलाल वैष्णव ने बताया- मेहुल वैष्णव बैरागी छात्रावास में 2 महीने से रह रहा था। मंगलवार सुबह उसके दोस्तों ने देखा वो कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर गया। समाज के लोगों को बुलवाया। मेहुल पंखे से रस्सी से फांसी पर लटका हुआ था। मेहुल के साथ एक ओर लड़का रहता था। उसका पार्टनर रात को कमरे पर नहीं था। मेहुल रूम पर अकेला ही था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथी छात्रों ने बताया छात्रावास में रात 10 बजे तक मेहुल को देखा था। उसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं आया। आज सुबह 11 बजे तक बाहर नहीं आने पर वहां रहने वाले स्टूडेंट्स ने वार्डन को बताया। इसके बाद समाज के लोग वहां पहुंचे। कमरे का गेट तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। दोपहर 2 बजे करीब शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। 24 जून को छात्रा ने भी किया था सुसाइड इससे पहले 24 जून को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली मुस्कान (17) के अचानक उल्टियां हुई थी। बेहोशी की हालत में उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां उसे मृत घोषित किया गया। मुस्कान के दिल की बीमारी बताई गई थी। साल 2012 में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
0 टिप्पणियाँ