अलवर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जाट समाज अलवर की ओर से रविवार को अलवर शहर के प्रताप ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे जाट जन चेतना और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें देश भर से समाज के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक वीर सिंह बांबोली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद हनुमान बेनीवाल, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, महाराजव विश्वेंद्र सिंह, विजेंद्र ओला सहित कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है। जिसमें से अधिकतर के आने की सहमति मिली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर करेंगे।

समाज का मार्गदर्शन करेंगे

कार्यक्रम संयोजक वीर सिंह बांबोली ने बताया कि समाज के नेता अपने अनुभवों के आधार पर समाज के लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। समारेाह का उद्देश्य सामाजिक, राजनैतिक व शैक्षिक जन चेतना को लेकर है। राष्ट्रीय जन चेतना पर भी फोकस रहेगा। समारोह के बड़ी संख्या में अलवर सहित आसपास के समाज के लोग आएंगे।

ये नेता भी आएंगे

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक दीपचंद खैरिया, मंजीत चौधरी, दिव्या मदेरणा, रीटा चौधरी, राजस्थान विवि के अध्यक्ष निर्मल चौधरी सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जो बड़ी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते समय जाट महासभा के महामंत्री मोरध्वज सिंह चौधरी व पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद थे।