झालावाड़ ब्यूरो रिपोर्ट।
नगर परिषद झालावाड़ के सभापति का कार्यभार सोमवार को उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत ने संभाला। राजावत का इस दौरान समर्थकों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। उन्होंने करीब 5:45 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। सभापति संजय शुक्ला को 13 जून को सरकार ने सस्पेंड कर दिया था।
सरकार ने 13 जून 2023 को सभापति एवं सदस्य के पद से निलम्बित किया गया था। स्वायत शासन विभाग निदेशक एवं विशिष्ट सचिव हृदेश कुमार शर्मा ने आदेश में बताया कि नगरपरिषद झालावाड़ में सभापति का पद सामान्य श्रेणी से होने के कारण आदेश के तहत प्रदीप सिंह राजावत, उपाध्यक्ष नगरपरिषद् झालावाड़ को सभापति नगर परिषद् झालावाड़ के पद का कार्यभार, (पूर्व अध्यक्ष शुक्ला) अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने तक अथवा राज्य सरकार की प्रदत्त अन्य आदेश जो भी पूर्व हो तक के लिए दिया गया है।
शुक्ला 17 फरवरी 2021 को बने थे सभापति
नगर परिषद झालावाड़ में भाजपा का बोर्ड होने से संजय शुक्ला ने पहली बार 17 फरवरी 2021 को सभापति के पद पर निर्वाचित हुए थे और उन्होंने कार्यभार संभाला था। इसके बाद चुनाव के दौरान जमीन संबधी गलत जानकारी देने के मामले में उनको निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 30 जुलाई को 22 को उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत को सभापति का कार्यभार सौंपा गया। इसके बाद फिर से संजय शुक्ला सभापति बन गए। इसके बाद फिर से 13 जून को निलंबित कर दिया।
इस दौरान यह रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, संजय वर्मा, पार्षद अनिल सुमन, यतन यादव, मुकीम अब्बासी, रेखा रानी, शफीक खान, सियाराम, नरेन्द्र सिंह राजावत, राजेन्द्र सुमन, अशोक कश्यप, इनाम जफर समेत कार्यवाहक आयुक्त मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ