जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर सहित राजस्थान की लगभग 100 से ज्यादा जेलों में जेल कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा और उन्होंने ब्लैक डे मनाया। जेल प्रहरी और जेल विभाग के अन्य कर्मचारी पिछले 5 दिन से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं।
जेल कर्मचारी वेतनमान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले जब उन्होंने आंदोलन किया था तो सरकार ने समझौता वार्ता कर वादा किया था कि उनकी वेतनमान की समस्या दूर हो जाएगी।
लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया है। इसके कारण कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने 7 दिन तक जेल में ही काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय किया है। साथ ही काम भी कर रहे हैं। 7 दिन के बाद वे अपने आंदोलन को उग्र करेंगे।
सभी जेलों में होगा बहिष्कार
आठवें दिन से राजस्थान की समस्त जेलों में कर्मचारी मेस का बहिष्कार करेंगे और आंदोलन और तेज करेंगे। जेल प्रहरी और कर्मचारी समान वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ