हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संपूर्ण जिले के विद्यालय कालेजों मे सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना की जागरूकता के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जंक्शन की ग्रेविटी क्लासेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 200 से अधिक छात्र छात्राओं को यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी अनिल कुमार चिन्दा ने छात्र छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने, तेज गति व लहराते हुए वाहन नही चलाने और बालिग होने पर लाइसेंस बनने के पश्चात ही वाहन चलाने के बारे में समझाइश की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं  दुर्घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा जीवन रक्षक योजना के तहत दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाकर अच्छा मददगार बनने के लिए प्रेरित किया ओर नशे से दूर रहने के का आह्वान किया। समारोह के अंत में छात्र छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की पालना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रेविटी के संचालक प्रदीप पचार ने यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।