जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यम्नत्री अशोक गहलोत ने महंगाई से राहत देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवारों को निशुल्क फ़ूड पैकेट देने का निर्णय किया है। इस निर्णय से प्रदेश के 1.06 करोड़ गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत हर फ़ूड पैकेट में एक एक किलो चना दाल, चीनी और नमक, एक लीटर खाद्य तेल, सौ सौ ग्राम मिर्च, धनिया और 50 ग्राम हल्दी पाउडर होगा। सरकार कॉम प्रति पैकेट की लागत 370 रुपये आएगी जिस कारण उसे हर महीने 392 करोड़ रुपये का व्यय करना होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल से महंगाई राहत कम्पों में शुरू होगा। ये फ़ूड पैकेट कॉनफेड द्वारा तैयार किए जाएंगे ,मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध होंगे।


0 टिप्पणियाँ